अमरुद खाने के फायदे..

अमरुद का सामान्य परिचय
अमरूद एक साधारण फल है किन्तु इसके औषधीय गुण अद्भुत है। यह फल साधारणतया शहरों तथा गावों के घर घर में देखने को मिल जाता है। यह स्वादिष्ट फल है।यह फल औषधीय गुणों से भरपूर है। अमरुद के फल के साथ साथ इनकी पत्तियां भी उपयोगी है।

कैलोरी-37
सोडियम-1मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट-8 ग्राम
फाइबर-3ग्राम
सुगर-5 ग्राम
कोलेस्टेरॉल-0 मिलिग्राम

अमरुद में पाये जाने वाले विटामिन्स एवं खनिज लवण…

अमरुद में विटामिन सी संतरे से भी ज्यादा होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

तो आइये अमरुद के औषधीय गुण और उसके उपयोग को विस्तार से जानते है…

1.पेट की समस्याओं में
अमरुद में फाइबर अधिक होता है जो पेट को साफ़ करने में सहायता करता है। अमरुद कब्ज से राहत दिलाता है। आयुर्वेद में कहा जाता है सब रोगों का कारण पेट में जमा मल है। अतः पेट सम्बन्धी रोगों के लिए अमरुद बहुत लाभकारी है।

2.दांतों के दर्द में उपयोगी
अमरूद की 2-4 पत्तियों को चबाने से दांत के दर्द में आराम मिलता है। पत्तियों में कत्था लगाकर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इनकी पत्तियों को चबाकर कुछ देर तक मुँह में राखने के बाद साफ़ पानी से कुल्ला कर लेना चाहिये।

3.त्वचा रोग में उपयोगी
अमरूद में उपस्थित विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा में उपस्थित कोलेजन फाइबर को टूटने से बचाता है,जिससे त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती है। इसके अलावा विटामिन सी रोगों से लड़ने की क्षमता को बढा़ता है।

4.अर्थराइटिस में
अमरुद की पत्तियों को कूट पीसकर उसका लुगदी बनाकर जोड़ो के ऊपर लेप करने से जोड़ो के दर्द या गठिया रोगों में आराम मिलता है।

5.पाचन सम्बन्धी समस्याओं मे

पाचन सम्बन्धी समस्याओं में अमरुद में काला नमक लगाकर उसका सेवन करना चाहिये। यह पेट से सम्बंधित समस्याओं को दूर करता है।

7.मस्तिष्क सम्बन्धी विकारो में
अमरुद मस्तिष्क को शांत कर मस्तिष्क सम्बन्धी विकारो को दूर करता है

8.बच्चों के पेट में कीड़े होने पर
बच्चो के पेट में कीड़े होने पर अमरुद अत्यंत लाभकारी है

9.एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण
अमरूद में एथील एसीटेट पाया जाता है जो वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को रोकता है। इसके साथ साथ इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाये जाते है,ज़ो बहुत सारी बिमारियों और शरीर के सूजन को कम करने में सहायता करता है।

10. पुरुषो के बाँझपन मे
अमरूद में पाए जाने वाले ऐथेनोलिक सत्व पुरुषो में शुक्राणु की संख्या बढ़ने के साथ साथ उसकी गुणवत्ता को भी बढ़ता है,  जिससे पुरुषो में बाँझपन दूर होता है।

इसके अलावा अमरुद के अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकता है..


1.इसके अधिक सेवन से दूध पिलाने वाली माताओ में दस्त हो सकता है।
2. अधिक अमरुद खाने से पेट ख़राब हो जाता है और पेट में गैस जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।

3 thoughts on “अमरुद खाने के फायदे..”

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free