अनार खाने के फायदे

अनार खाने के फायदे-

अनार स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है अनार में विटामिन K, विटामिन C,विटामिन B-6,मैग्नीशियम पोटैशियम , कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते है जो स्वाथ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।

आइए जानते हैं अनार के फायदे…..

1.दिमाग को तेज करने में असरदार

अनार अल्जाइमर या भूलने वाली बीमारी में याददाश्त बढाने में काफी मददगार साबित होता है।अनार के नियमित सेवन से आपका दिमाग तेज हो सकता है।

2.एनीमिया से दे राहत

अनार में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया या खून की कमी को पूरा करता है। अनार का नियमित सेवन शरीर में न केवल आयरन की कमी को पूरा कर सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाया जा सकता है।इसके सेवन से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है फलस्वरूप एनीमिया से राहत मिलती है।

3.हार्ट संबन्धित रोग में लाभकारी

अनार में मौजूद पोषक तत्व हमारी रक्त धमनियों को साफ कर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए रक्त हमारे ह्रदय से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और ह्रदय संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं.

4. गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद

अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन्स, फालिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अनार में पोटैशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो प्रसव के दौरान दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

5.पेट की सेहत के लिए लाभकारी

अगर आपको अक्सर लूज मोशन हो जाता है या पेट खराब रहता है तो आपको रोजाना अनार खाना चाहिए. आनार में ऐसे तत्व मौजूद होते हैंं जो पेट की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अनार का जूस निकालकर भी पिया जा सकता है।

अनार खाने के तरीके

ऐसा माना जाता है कि सुबह के वक्त अनार खाना आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. अनार में पर्याप्त मात्रा में शुगर और विटामिन पाएं जाते हैं, जो किसी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अनार में पौष्टिक तत्व आपके दिन को स्वस्थ शुरुआत देते हैं। वहीं शुगर आपको पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करती है, जिससे आप दोपहर के भोजन तक एनर्जी देने का काम करते हैं.अनार का जूस निकालकर भी पिया जा सकता है।

One thought on “अनार खाने के फायदे”

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free